फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पदक के लिए मुक्केबाजों ने दिखाया दम

Thu, 17 Aug 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्टेडियम में बॉ​​​क्सिंग प्रतियोगिता शुरू कराते मुख्य अति​थि और अन्य। स्रोत-जिला मुक्
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैप्टन हरि सिंह थापा जिला मुक्केबाजी एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक मुक्केबाजों ने पदक के लिए दमखम दिखाया।
विज्ञापन

स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने प्रतिवर्ष जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता देव सिंह खेल मैदान में कराने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता के सब मिनी बालक वर्ग में वैभव, प्रिंस, देवेश, मयंक, प्रणव और मिनी वर्ग में पारस, आशीष, दिनेश, आदित्य, सौरभ और सब जूनियर वर्ग में जतिन, रवि, विक्रम, अजय, मयंक ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग की सब जूनियर प्रतियोगिता में नेहा, कंचन, कोमल, हिमानी और यूथ एवं एलीट वर्ग में ओम, विवेक, सूरज, तुषार, सूरज चंद ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, सचिव अजय राठौर, कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह बोहरा, जनार्दन वल्दिया, सुरेंद्र बिष्ट, विनीता नेगी, राजेंद्र भाटिया, हेम उपाध्याय, धर्मेंद्र बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजों को किया सम्मानित
पिथौरागढ़। प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित किया गया। 2023 में यूथ महिला नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता निकिता चंद, दीपा मेहता, काजल, रजत पदक विजेता कर्निका कठायत, जूनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता ब्रिजेश टम्टा, कांस्य पदक विजेता करन ऐरी और 2022 में जूनियर बालिका नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता की कांस्य पदक विजेता भूमिका महर, कोमल मेहता को प्रशस्ति पत्र दिया गया। बॉक्सिंग प्रशिक्षक निखिल महर, देवी चंद, विजेंद्र मल्ल, अर्जुन सिंह, प्रकाश थापा, सुनीता मेहता, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक जोगेंद्र बोरा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पूर्व राष्ट्रीय बॉक्सर कल्याण सिंह वल्दिया ने सभी बॉक्सरों को ट्रेक शूट प्रदान किए।
विज्ञापन

पंकज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें