फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शुरू नहीं हो पाई दिल्ली- पिथौरागढ़ 42 सीटर विमान सेवा

Fri, 26 Apr 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नैनीसैनी हवाई अड्डा।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। औपचारिक शुभारंभ के बाद भी दिल्ली- पिथौरागढ़ 42 सीटर विमान सेवा नियमित रूप से शुरू नहीं हो पाई है। इससे सीमांत के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डे और दिल्ली के लिए 42 सीटर विमान सेवा का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 13 मार्च को किया था। हवाई अड्डे में विमान की ट्रायल लैडिंग भी सफल रही थी। लोगों का कहना है कि विमान सेवा का औपचारिक शुभारंभ होने के बाद सेवा नियमित रूप से शुरू होने की उम्मीद थी। दिल्ली में रहने वाले प्रवासियों को भी विमान सेवा शुरू होने से राहत मिलती, लेकिन सरकार ने औपचारिक शुभारंभ कर दिया और नियमित सेवा शुरू नहीं की। कांग्रेस नेता मुकेश पंत का कहना है कि वर्तमान में आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा चल रही है। अगर दिल्ली से विमान सेवा शुरू हो जाती तो पर्यटन गतिविधियां बढ़तीं। सरकार दिल्ली- पिथौरागढ़ हवाई सेवा के नाम पर गुमराह कर रही है।



फ्लाई बिग सेवा का किराया कम करने की मांग

लोगों ने पिथौरागढ़- देहरादून और पिथौरागढ़- पंतनगर विमान सेवा का किराया कम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किराया मनमाना होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने शीघ्र किराया कम करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट कोट-

वर्तमान में पायलटों की ट्रेनिंग चल रही है। इस कारण सेवा शुरू नहीं हो पाई है। फ्लाई बिग कंपनी से भी किराए को लेकर बात की जाएगी। - आशीष कुमार मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें