फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई जाने वाले नेपाली युवाओं का ब्योरा रखो

Tue, 02 Aug 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
अधीनस्थों को निर्देश देते एसएसबी के डीआईजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसबी के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मानवेंद्र सिंह नेगी ने अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर तैनात अधिकारियों और जवानों से कहा कि नेपाल के जो युवा दिल्ली और मुंबई जाने को निकलते हैं, उनका पूरा ब्योरा रखा जाए। डीआईजी ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाना जरूरी है। मंगलवार को झूलाघाट पहुंचे डीआईजी ने सीमा की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता दिवस तक सीमा पर सख्त निगरानी की जाए। नेपाल की तरफ से आने वाले हर व्यक्ति की गहन तलाशी ली जाए और देश के बड़े नगरों को जाने के इरादे से आने वाले युवाओं पर खास नजर रखी जाए।
विज्ञापन


डीआईजी ने नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी की बार्डर आउट पोस्ट ध्याण, क्वीतड़, जमतड़ी, झूलाघाट, गिठिगाड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सीमा पर चौकसी में कोई ढील न दी जाए। एसएसबी ई कंपनी के उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद को निर्देश दिए कि सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें। नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति के आईकार्ड की भी चेकिंग की जाएगी। डीआईजी के साथ 55वीं वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट एनएस बिष्ट, सहायक सेनानी अशोक कुमार, उप क्षेत्र संगठक ओमप्रकाश भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें