डीडीहाट में प्रचार सामग्री हटाती टीम।
- फोटो : AMAR UJALA
लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस, राजस्व और पालिका प्रशासन की टीम ने सोमवार को नगर में अभियान चलाया। इस दौरान नगर में कई जगहों पर लगे सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग्स, भाजपा और कांग्रेस की प्रचार सामग्री को हटाया गया। साथ ही उनके घरों में लगे झंडे, बैनरों को भी हटाया गया।
टीम ने कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पालिका की अधिशासी अधिकारी जीवंती जोशी, एसआई रवींद्र पांगती, राजस्व उप निरीक्षक विनोद कुमार, दिलीप कुमार, विपिन आदि थे।