फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा सचिव ने गुंजी पहुंचकर लिया सीमा सुरक्षा का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत के रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार रविवार को हेलिकॉप्टर से गुंजी पहुंचे। उन्होंने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं और सड़कों के संबंध में भी सुरक्षा एजेंसियों और बीआरओ के अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार को भ्रमण कार्यक्रम के तहत रक्षा सचिव डॉ. अजय हेलिकॉप्टर से धारचूला हेलीपैड पहुंचे। इस दौरान डीएम आनंद स्वरूप, एसपी सुखबीर सिंह, धारचूला के एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला सहित सेना और बीआरओ के अधिकारी हेलीपैड पर मौजूद रहे।
उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और कुछ समय हेलीपैड पर रुकने के बाद हेलिकॉप्टर से गुंजी रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार उन्होंने गुंजी में भारतीय सेना सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात कर चीन और नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीमा के लिए निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति की जानकारी भी बीआरओ के अधिकारियों से ली। इसके बाद हेलिकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। चीन और नेपाल से तनातनी के बाद भारतीय रक्षा सचिव का यह पहला दौरा है।
चार बजे चला दारमा घाटी में रेस्क्यू अभियान
धारचूला। रक्षा सचिव के दौरे को देखते हुए धारचूला की दारमा घाटी में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू करने का काम भी दिन में बंद रहा।
रक्षा सचिव के जाने के बाद शाम चार बजे से हेलिकॉप्टर से बालिंग, चल, बोन गांवों के लिए कुल चार उड़ान भरी और ऊपरी गांव से कुल 35 लोगों को हेलिकॉप्टर से धारचूला लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें