फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग क्रिकेटर राजेंद्र को प्रोत्साहन राशि देकर रवाना किया

Wed, 06 Dec 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
विज्ञापन
दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी राजेंद्र को रवाना करते पिथौरागढ़ के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ी राजेंद्र सिंह धामी 23 से 29 दिसंबर तक काठमांडू में होने वाली भारत, बांग्लादेश और नेपाल के बीच होने वाली त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज में खेलने के लिए रवाना हो गए हैं। आम आदमी पार्टी और व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने दिव्यांग क्रिकेटर राजेंद्र सिंह धामी को 5500 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर रवाना किया।
विज्ञापन


रोडवेज स्टेशन में व्यापार संघ और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिव्यांग क्रिकेटर धामी के सम्मान में समारोह आयोजित किया। व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, आम आदमी पार्टी के चंद्र शेखर पुनेड़ा ने क्रिकेटर धामी को प्रोत्साहन राशि भेंट की। सम्मानित करने वालों में आप के संयोजक गोविंद सिंह बिष्ट, महादेव भट्ट, दीनदयाल तिवारी, राजेंद्र फुलेरा, कमलेश मखोलिया, मिक्की शाह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें