धनतेरस के लिए बाजार सज गया है। सजावटी सामान के साथ साथ खिल, बताशे की कई
अस्थायी दुकानें नगर में खुल गई हैं। बर्तन व्यापारियों ने खास तैयारी की
है। धनतेरस को लोग अनिवार्य रूप से नए बर्तन खरीदते हैं इसे देखते हुए नगर
के बर्तन व्यापारियों ने ग्राहकों को रिझाने के लिए खास इंतजाम किए हैं।
इसके अलावा टीवी, फ्रिज, फर्नीचर समेत अन्य व्यवसायियों को उम्मीद है कि इस
बार बिक्री ठीक रहेगी। सभी विभागों में कर्मचारियों को वेतन मिल गया है।
इस कारण खरीददारी ठीक ठाक होने की उम्मीद है। मिठाई विक्रेताओं के साथ साथ
रेडीमेड कपड़े के व्यापारियों ने भी दिवाली के लिए पूरी तैयारी की है। जिले
के ग्रामीण अंचलों की बाजारों में भी धनतेरस की तैयारी की गई है।