फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोहरा ने कहा लड़ेंगी जिपं अध्यक्ष का चुनाव

विज्ञापन
Declining position in BJP by declaring Neha Bora as the presidential candidate
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भाजपा की ओर से नेहा बोरा को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित करने पर रार की स्थिति पैदा हो गई है। पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष की अन्य दावेदार दीपिका बोहरा ने अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

दीपिका बोहरा बास्ते से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई हैं।
वह डुंगरा से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य भी बनी हैं। उनका कहना है कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव अवश्य लड़ेंगी। उन्होंने क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव लड़ने से इंकार किया है। दीपिका पिछले कार्यकाल में विण की क्षेत्र प्रमुख रह चुकीं हैं। दीपिका बोहरा के पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा का कहना है उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगी। उनका कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी इस पर पुनर्विचार करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का जो भी आदेश होगा, वह स्वीकार किया जाएगा।
पिथौरागढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट ओबीसी महिला के लिए है। जिले में जिला पंचायत सदस्य की दो ही सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित थीं। विण विकासखंड की बास्ते सीट से दीपिका बोहरा तो गंगोलीहाट विकासखंड के बासीखेत लग्गा ढनौलासेरा से नेहा बोरा चुनाव जीती हैं और दोनों भाजपा से हैं। यह रार कहां तक जाती है, क्या पार्टी कोई बीच का रास्ता निकालती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें