फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नगर में सड़कों के किनारे डंप हो रहा मलबा

Fri, 12 Jul 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। सड़कों के किनारे मिट्टी के ढेर किसी भी दुर्घटना को आमंत्रण देने में लगे हैं। टनकपुर रोड में कुमौड़ से हनुमान मंदिर तक जगह-जगह मलबा डाला जा रहा है। इसके बाद भी सड़कों के किनारे से मलबे के ढेर नहीं हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



बुधवार को कुमौड़ से ऐंचोली तक सड़क की पड़ताल की गई। इस दौरान सड़क में जगह-जगह निर्माण के बाद बेकार पड़ी टूटी ईटें, मिट्टी, टाइल्स आदि डाले गए हैं। सड़क किनारे मलबा होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। हल्की सी बारिश में मलबा सड़क पर बह रहा है इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना है। इसके अलावा इसी सड़क पर सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर काम किया जा रहा है। कई लोगों ने सड़क के किनारे पार्किंग दी है। इस सड़क से टनकपुर, हल्द्वानी और अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में छोटे वाहन गुजरते हैं। इस कारण सड़क में जाम की स्थिति बनी है। लोगों ने सड़क किनारे मलबा डालने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ परवेज अली का कहना है कि सड़क किनारे मलबा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें