फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10580 फुट की ऊंचाई पर दांतू मेला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। समुद्र तल से 10580 फुट पर दारमा घाटी के चीन सीमा में आयोजित चार दिवसीय दांतू मेला मेला का समापन हो गया है। मेले में आयोजित विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दीलिंग दारमा सेवा समिति के अध्यक्ष जमन सिंह दताल ने बताया कि कोविड के कारण दो साल बाद दांतू मेला मनाया गया। गांव में किसी बुजुर्ग के निधन के कारण इस वर्ष हया गबला देव की पूजा नहीं हुई। उन्होंने बताया कि मेले के पहले दिन रात्रि जागरण, दूसरे दिन छोलिया झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीसरे दिन वॉलीबाल, रस्साकशी, फंगलो (बड़े पत्थर को उठाना) और रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
मेले के मुख्य अतिथि समिति संरक्षक डॉ. प्रेम सिंह नगन्याल और विशिष्ट अतिथि सुंदर सिंह दुग्ताल सेवानिवृत्त शिक्षक, महासचिव मोहन सिंह बनग्याल ने आभार जताया। कार्यक्रम में प्रधान जमन दताल, प्रधान मुकेश ग्वाल, अमर बनग्याल, भगत दताल, दिनेश चलाल, जयेंद्र फिरमाल, राकेश नगन्याल, अरविंद बोनाल ने सहयोग किया।
विज्ञापन

बालिंग को मिला पहला स्थान
धारचूला (पिथौरागढ़)। दांतू मेले में छोलिया झांकी में ग्राम बालिंग प्रथम, ग्राम चल दूसरा, ग्राम दुग्तु तृतीय रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालिंग प्रथम, बोंगलिंग द्वितीय, फंगलो में हितेंद्र दुग्ताल प्रथम, विनय सीपाल द्वितीय रहे। वॉलीबाल में सेना की टीम विजेता रही। रस्साकशी में आईटीबीपी प्रथम, ग्राम सीपू द्वितीय, ग्राम तीजम तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें