फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पश्चिम बंगाल की महिला पर्यटक का मौत

विज्ञापन
Death of Tourist in Munsyari
विज्ञापन
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। मुनस्यारी घूमने आई कोलकाता (पश्चिम बंगाल) निवासी एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। जांच में उसमें कोरोना के साथ ही डेंगू के लक्षण भी पाए गए थे। महिला का कोरोना नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मुनस्यारी सीएचसी में तीन दिन तक ओपीडी बंद रहेगी। प्रशासन ने पर्यटक आवास गृह को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया है। अस्पताल और पर्यटक आवास गृह के सभी कर्मियों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
कोलकाता निवासी महिला तीन दिन पहले अपने परिवार के साथ मुनस्यारी आई थी। महिला अपने पति और बच्चे के साथ मुनस्यारी के टीआरसी में रुकी थी। बृहस्पतिवार को उसकी तबियत खराब हो गई थी।
विज्ञापन

सीएचसी मुनस्यारी में जांच करने पर डेंगू के लक्षण मिले। सांस फूलने पर जब कोरोना जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला सांस नहीं ले पा रही थी और जांच में 40 फीसदी ऑक्सीजन ही पाई गई।
स्थिति को देखते हुए महिला को 108 एंबुलेंस से पिथौरागढ़ भेजा गया, लेकिन क्वीटी के पास ही महिला ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार नियमों के तहत किया गया।
सीएमओ डॉ. पंत ने बताया कि महिला के पति और तीन साल की बच्ची की कोरोना जांच निगेटिव आई है। पर्यटक महिला की मौत के बाद जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 49 हो गया है।
मुनस्यारी के एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने एहतियातन टीआरसी को एक सप्ताह के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। सीएचसी मुनस्यारी में तीन दिन तक ओपीडी बंद रहेगी। अस्पताल में केवल आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
पिथौरागढ़ हुआ कोरोना मुक्त
पिथौरागढ़। लंबी लड़ाई के बाद पिथौरागढ़ जिला कोरोना मुक्त हो गया है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में 85714 लोगों की कोरोना सैंपलिंग की गई। इसमें से 3138 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
3089 लोगों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया, जबकि 69153 लोगों ने 14 दिन का होम/पंचायत क्वारंटीन पूरा कर लिया है।
सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जिले में 69294 लोग आए। शुक्रवार को 162 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं, जबकि 329 लोगों को रिपोर्ट आनी बांकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही कोरोना से जंग जीती गई है। कहा कि पूरे देश में कोरोना खत्म होने तक कोरोना नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें