पिथौरागढ़। वड्डा क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद राजस्व पुलिस ने शव परिजनों को सौंपकर विसरा जांच के लिए भेज दिया है। वड्डा क्षेत्र के एक गांव निवासी संजय कुमार की पत्नी रजनी (24) की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि रजनी सात माह की गर्भवती थी। परिजनों ने बताया कि चक्कर आने से रजनी की मौत हो गई है। नायब तहसीलदार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेज दिया है। अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।