फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत

विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त वाहन। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर मार्ग पर बूंदी से छियालेख के बीच कैंपर वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हेली सेवा से हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसा बूंदी से दो किमी आगे हुआ। गर्ब्यांग निवासी चमन सिंह गर्ब्याल (44) की मौके पर ही मौत हो गई। ज्ञानेश सिंह गर्ब्याल, गजेंद्र सिंह गर्ब्याल, राजेंद्र सिंह रायपा घायल हो गए। सेना, एसएसबी, आईटीबीपी ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए संयुक्त अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को वहां भर्ती कर दिया है। धारचूला के एसडीएम नंदन कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल राजेंद्र सिंह रायपा को हल्द्वानी रेफर किया गया है।
मजदूरी कर घर चलाता था चमन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सड़क हादसे का शिकार चमन सिंह गर्ब्याल मजदूरी और कृषि कार्य करके परिवार पालता था। पिता की मौत के बाद दोनों नाबालिग बेटियों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बदहवास पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें