फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने एसएसबी के खिलाफ प्रर्दशन किया

Mon, 02 Apr 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे झूलाघाट(पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
झूलाघाट में एसएसबी के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
व्यापारियों ने भारत-नेपाल सीमा पर झूलाघाट में तैनात एसएसबी पर कथित रूप से नेपाल के ग्राहकों को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय झूलापुल के समीप प्रदर्शन कर एसएसबी के इस रवैये पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के चलते झूलापुल पर भारत नेपाल के बीच करीब दो घंटे आवाजाही बाधित रही।

व्यापारियों ने व्यापारी जगदीश जोशी के नेतृत्व में सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से झूलापुल के समीप नारेबाजी शुरु कर दी। व्यापारी पुल के प्रवेश द्वार को घेरकर खड़े हो गए। उनका कहना था कि पिछले कुछ दिनों से एसएसबी चेकिंग के नाम पर नेपाली ग्राहकों को परेशान कर रही है। झूलाघाट का बाजार पूरी तरह नेपाल के नागरिकों पर टिका है। नेपाल को घरेलू सामान के साथ ही नामकरण, विवाह आदि का सामान ले जाने पर नेपाल के ग्राहकों को परेशान किया जा रहा है,  जबकि सीमा पर होने वाले निर्यात और सामान को चेकिंग करने की जिम्मेदारी कस्टम विभाग की है। सोमवार को भी नेपाल के कुछ लोग घर में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम के लिए सामान ले जा रहे थे। सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने उन लोगों को जाने नहीं दिया, जबकि कस्टम विभाग घरेलू सामान को ले जाने की अनुमति दे रहा है। बात बढ़ने पर एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक मदन सिंह धामी, रमेश भट्ट ने सीमापुल पर पहुंचकर व्यापारियों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पुल पर तैनात एएसआई लक्ष्मी दत्त जोशी ने कहा कि कंपनी हेडक्वार्टर से जीएसटी और कस्टम शुल्क जमा सामान को ही सीमा पार जाने देने के आदेश हैं। अगर कोई व्यक्ति बार-बार सामान ले जा रहा है तो उसे नहीं जाने दिया जाए। व्यापारियों का प्रदर्शन साढ़े दस बजे तक चलता रहा। इस मामले में एसएसबी के कमांडेंट एसके सासनी का कहना कि सीमा पर सामान की आड़ में कोई गलत वस्तु न चले जाय। इसी की चेकिंग की जा रही है। मामले को सुलझा लिया गया है। आगे से दिक्कत आई तो वह खुद व्यापारियों से बात करेंगे। प्रदर्शन में संदीप भट्ट, दिनेश भट्ट, धर्मानंद पंत, संजू बड़ू, प्रकाश डिक्टिया, सौरव श्रेष्ठ, दिनेश गड़कोटी, सारिक, डिगरदेव गड़कोटी, सुरेश ओली आदि लोग मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें