फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पेड़ से लटके मिले मां-बेटी के शव, ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट/पिथौरागढ़। तहसील डीडीहाट के उड़मा गांव में तीन साल की बेटी और उसकी मां के शव संदिग्ध हालात में जंगल में एक पेड़ से लटके मिले। दोनों नौ जुलाई से लापता थीं। इस मामले में मृतका के मायके वालों की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने पति, जेठ और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुनस्यारी तहसील के दाफा निवासी दुर्गा सिंह ने राजस्व पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी भागीरथी का विवाह 2015 में उड़मा गांव निवासी कुशल सिंह के साथ हुआ था। नौ जुलाई को बेटी की ससुराल से फोन आया कि भागीरथी अपनी तीन साल की बेटी के साथ गायब है। सूचना मिलने पर जब वह 10 जुलाई को उड़मा गांव पहुंचे तो भागीरथी की सास पार्वती देवी ने बताया कि बहू और बेटे में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और बहू अपनी तीन साल की बेटी को लेकर कहीं चली गई।
इसके बाद दुर्गा सिंह अपने गांव लौट आए अगले दिन बेटी की ससुराल से फिर फोन आया और बताया गया कि भागीरथी और उसकी बेटी के शव जंगल में मिले हैं। इस पर वह दोबारा उड़मा गांव गए। दोनों के शव पेड़ से लटके हुए थे। राजस्व पुलिस ने दुर्गा सिंह की तहरीर पर आईपीसी की धारा 306 के तहत भागीरथी के पति कुशल सिंह, जेठ जीवन सिंह और सास पार्वती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक सूर्य नारायण पांडेय ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इधर मृतका भागीरथी के मायके के लोग सोमवार को डीएम से मिले और मामले को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें