फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीसीएल व्हाइट ने जीता क्रिकेट मुकाबला

विज्ञापन
धारचूला जवाहर सिंह नबियाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलने को तैयारी टीमें। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था, नमामि गंगे, जल जीवन मिशन और उत्तराखंड पॉपुलेशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम धारचूला में पहली बार रं महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें डीसीएल ह्वाइट की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक हरीश धामी, संस्था के संरक्षक अशोक नबियाल और देहरादून शाखाध्यक्ष अमृता ह्यांकी ने किया। पहले खेलते हुए डीसीएल ह्वाइट की टीम ने 70 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीएल यलो की टीम 64 रनों में सिमट गई। निशा सामंत को बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका सुमित बोनाल और संजय गर्ब्याल ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल करन थापा ने सुनाया। विधायक ने विजेता टीम को तीन हजार और उपविजेता को दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। उन्होंने खेल किट सामग्री भी देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रं कल्याण संस्था के केंद्रीय खेल सचिव डॉ. किशोर सिर्खाल, अध्यक्ष दीपक रोंकली, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, यूथ फोरम अध्यक्ष हरीश कुटियाल, निहारिका गर्ब्याल, महासचिव दिनेश चलाल, उर्मिला गुंज्याल, महीराज गर्ब्याल, रामू रोकाया, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें