फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन ने किया बेटियां पुस्तक का विमोचन

Tue, 22 Nov 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विवाह कार्यक्रम में बेटियां पुस्तक का विमोचन करते दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बीच यहां हुए एक आदर्श वैवाहिक कार्यक्रम में न तो कोई आतिशबाजी हुई और न ज्यादा धूम-धड़ाका ही किया गया। इस सबसे अलग बात यह हुई कि दूल्हे के पिता डा. पीतांबर अवस्थी द्वारा लिखित पुस्तक बेटियां का दूल्हा और दुल्हन ने ही विमोचन कर दिया। डा. अवस्थी जीआईसी गोरंगचौड़ में प्रभारी प्रधानाचार्य हैं।
विज्ञापन


बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नशा विरोधी अभियान चलाने वाले डा. अवस्थी के बेटे बीएसएफ के सहायक सेनानी जयवर्धन अवस्थी का विवाह सीपीडब्ल्यूडी के इंजीनियर सदानंद जोशी और सरस्वती विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य रेखा जोशी की बेटी निहारिका के साथ हुआ। दोनों वर-वधू ने बेटियां पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में बेटियों की संस्कृति, पुराणों में विधान, भ्रूण हत्या, लिंगानुपात जैसे विषयों पर रोशनी डाली गई है। नोटबंदी के बीच हुए इन अनूठे कार्यक्रम में डीडीओ गोपाल गिरी, जिला शिक्षा अधिकारी वाईएस चौधरी, डा. तारा सिंह आदि उपस्थित थे। इन लोगों ने आम जनता से अपील की कि बदलते माहौल में फिजूलखर्ची न करें और विवाह जैसे कार्यक्रमों में समाज के सामने आदर्श पेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें