फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: घर के ऊपर पेड़ गिरने से बहू की मौत, सास घायल

Thu, 22 May 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नेपाल के डडेलधुरा में घर पर गिरा पेड़ा। संवाद
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल डडेलधुरा में एक घर में चीड़ का पेड़ गिरने से बहू की मौत हो गई। घटना में सास गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता इंसपेक्टर डंबर बिष्ट ने बताया कि आलिताल गांव पालिका-6 में अंधड़ से एक पेड़ राधा कामी के मकान पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से उनकी बहू रवीना कामी (27) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राधा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें