फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक बनी जुलाघाट-बैतड़ी सड़क की पहाड़ी

Thu, 05 Apr 2018 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
जुलाघाट काठमांडू सड़क की पहाड़ी में बने गुफानुमा गड्ढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेपाल के जुलाघाट से बैतड़ी जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क की पहाड़ी खतरनाक हाल में है। यह पहाड़ी कभी भी भरभरा कर सड़क पर गिर सकती है। दरअसल माफिया ने खनन कर पहाड़ी का सीना छलनी कर दिया है। इससे पहाड़ी में गुफानुमा गड्ढे बन गए हैं। नेपाल की राजधानी काठमांडू को सीधे जोड़ने वाली इस सड़क से हर दिन सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क पर भूस्खलन के साथ ही वाहन दुर्घटनाओं का खतरा भी मंडरा रहा है।

विज्ञापन


नेपाल के क्षेत्र नंबर 7 के सभी जिलों में तेजी से हो रहे पलायन को रोकने और बैतड़ी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दो साल पहले जुलाघाट से काठमांडू के लिए 1000 किमी लंबी सड़क का निर्माण शुरू किया गया था। यह सड़क नेपाल के बैतड़ी सहित 23 जिलों के 17 बड़े शहरों को जोड़ती है।

बेहद व्यस्ततम इस सड़क से हर दिन सैकड़ों वाहनों से लोग त्रिपुरा सुंदरी मंदिर और जिला मुख्यालय बैतड़ी आते हैं, लेकिन जुलाघाट से 5 किमी दूर इस सड़क के किनारे पर खनन माफिया ने रोड़ी निकालने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे बना दिए हैं। इस कारण आने वाले बरसात के सीजन में इस सड़क पर खतरा और बढ़ने की आशंका है। माफिया द्वारा खोखले किए जा चुके ये पहाड़ किसी भी समय भरभरा कर गिर सकते हैं। जुलाघाट वाणिज्य संघ के अध्यक्ष जय सिंह भाट ने बैतड़ी जिला प्रशासन कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें