झृलाघाट-जौलजीबी सड़क पर तालेश्वर मंदिर के पास फंसा वाहन। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। निर्माणाधीन झूलाघाट-जौलजीबी मार्ग के गाड़-गधेरों में कॉजवे नहीं होने से बरसात का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज बारिश में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण झूलाघाट-जौलजीबी सड़क पर बरसात में वाहन चलाना चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। पुल या कलवर्ट नहीं होने से पानी सड़क पर बहता रहता है। झूलाघाट से पांच किमी दूर तालेश्वर मंदिर के ऊपर से जौलजीबी सड़क गुजरती है। पानी बहने से यह सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त होने लगी है।
वाहन चालक अनिल खनका ने बताया कि तालेश्वर के पास कॉजवे तक नहीं बनाया गया है। ऐसे में नाला बनी सड़क पर वाहन फंस रहे हैं। इसके अलावा हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि पुल या कलवर्ट नहीं होने से नालों का पानी सड़कों पर बहता रहता है। अधिक बारिश में यह नाले उफान पर आ जाते हैं। इससे वाहनों के बहने का भी खतरा रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की है।