अपराजिता के तहत आयोजित प्रतियोगिता में शामिल बालिकाएं।
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत पिथौरागढ़ की स्वरांजलि नृत्य वाटिका में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन के तहत नृत्य वाटिका की प्रशिक्षुओं ने नृत्य कला का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षुओं के साथ ही अभिभावकों ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के संकल्प पत्र भरे।
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत स्वरांजलि नृत्य वाटिका की निदेशक उमा पांडे के निर्देशन में हुई नृत्य प्रतियोगिता में संस्थान के प्रशिक्षुओं ने नृत्य कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सामूहिक और एकल नृत्य की विधाओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रसन्ना पंत ने पहला, प्रियांशी पंत ने दूसरा, गायत्री पुनेठा ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को अमर उजाला की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वरांजलि नृत्य वाटिका की निदेशक उमा पांडे ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षुओं के साथ ही अभिभावकों ने अपराजिता के संकल्प पत्र भरे। स्वरांजलि की निदेशक उमा पांडे, शिक्षक संदीप पांडे, अभिभावक भावना जोशी, इंदू पंत, दीपा सामंत, संजय वर्मा ने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों का महिलाओं के मान-सम्मान की भावना जागृत होगी।