थल के पास हजेती वन रेंज में लगी आग से जंगलों में फैला धुंआ।
- फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। थल के पास हजेती वन रेंज के जंगलों में लगी आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा। बुधवार शाम करीब चार बजे आग लगी। देखते ही देखते आग धीरे-धीरे पूरे जंगल में फैलने लगी। आग कालीगाड़ से होते हुए चौकी के पास पहुंच गई। वन रेंज के पास विभाग का विश्राम गृह भी है। बेड़ीनाग के वन क्षेत्राधिकारी चंद्रा मेहरा ने बताया कि हजेती डिपो से कर्मचारियों को मौके पर भेजा जा रहा है। आग को फैलने से रोकने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।