पिथौरागढ़। डीएलएड की प्रवेश परीक्षा जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में शुक्रवार को शांतिपूर्वक हुई। इसमें 1479 अभ्यर्थी उपस्थित, 574 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र जीजीआईसी बेड़ीनाग में पंजीकृत 130 अभ्यर्थियों में से 90 उपस्थित, 40 अनुपस्थित रहे। जीआईसी बेड़ीनाग में पंजीकृत 200 अभ्यर्थियों में से 150 उपस्थित, 50 अनुपस्थित रहे। जीआईसी राईआगर में पंजीकृत 80 अभ्यर्थियों में से 55 उपस्थित, 25 अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र डीडीहाट में पंजीकृत 116 अभ्यर्थियों में से 83 उपस्थित, 33 अनुपस्थित रहे। जीआईसी डीडीहाट में पंजीकृत 140 अभ्यर्थियों में से 89 उपस्थित, 51 अनुपस्थित रहे। एसडीएस पिथौरागढ़ में पंजीकृत 165 अभ्यर्थियों में से 128 उपस्थित, 37 अनुपस्थित रहे। केएनयूजीआईसी में पंजीकृत 300 अभ्यर्थियों में से 230 उपस्थित, 70 अनुपस्थित रहे। जीजीआईसी पिथौरागढ़ में पंजीकृत 200 अभ्यर्थियों में से 143 उपस्थित, 57 अनुपस्थित रहे। विवेकानंद इंटर कॉलेज में पंजीकृत 300 अभ्यर्थियों में से 213 उपस्थित, 87 अनुपस्थित रहे। एलडब्लूएस कन्या इंटर कॉलेज में पंजीकृत 200 अभ्यर्थियों में से 136 उपस्थित, 64 अनुपस्थित रहे। जीजीआईसी एंचोली में पंजीकृत 100 अभ्यर्थियों में से 73 उपस्थित, 27 अनुपस्थित रहे। मिशन इंटर कॉलेज में पंजीकृत 122 अभ्यर्थियों में से 89 उपस्थित, 33 अनुपस्थित रहे। सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। इस दौरान हरक राम कोहली, पीएल टम्टा, सौरभ चंद, अनिल चंद आदि रहे।