धारचूला (पिथौरागढ़)। जौलजीबी मेले के नवें दिन की सांस्कृतिक संध्या में गायक सत्यम तेजवान ने लोकप्रिय और सदाबहार गीतों और भजनों से लोगों को भावविभोर कर दिया। आनंद म्यूजिकल ग्रुप अल्मोड़ा ने ओ नंदा सुनंदा तू देनी है जाए और द्वी दिन का ढेर शेरूवा जैसे गीतों से रंग जमाया।
इसके अलावा स्टार डांसर दीक्षा बिष्ट, नवीन चंद्र भट्ट के पहाड़ी गानों और गणेश मर्तोलिया के नेपाली, हिंदी गीत सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी। दोपहर के कार्यक्रमों में राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल गुंजी, जूनियर हाईस्कूल नागलिंग, रा.उ.मा.वि. ढूंगातोली के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन शंकर दत्त भट्ट, करन सिंह थापा और डॉ. शुभम भट्ट ने किया।
यहां मेलाधिकारी फराज मियां, सहायक मेलाधिकारी दमन शेखर राणा, पुलिस उपाधीक्षक दीप्ति कैड़ा, एसएचओ जौलजीबी हरेंद्र सिंह नेगी, व्यापार मंडल जौलजीबी के अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, लीला बनग्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेश पाल, केदार सिंह धामी, गोविंदआर्या सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।