मुनस्यारी महोत्सव का उद्घाटन करते विधायक हरीश धामी।
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी महोत्सव 2019 का रंगारंग आगाज हो गया है। विधायक हरीश धामी ने महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने महोत्सव संचालन के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
महोत्सव के शुभारंभ पर तमाम स्कूलों के विद्यार्थियों, महिला मंगल दलों ने शास्त्री चौक से जोहार क्लब मैदान तक भव्य झांकी निकाली। विभिन्न दलों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि विधायक धामी ने कहा कि संस्कृति संरक्षण के लिए हर वर्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव संस्कृति के संरक्षण में मददगार साबित हो रहा है। विधायक ने सभी आगंतुकों, दर्शकों, विद्यालयों, महिला मंगल दलों का आभार जताया और महोत्सव को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।
ब्लॉक प्रमुख भावना देवी ने आयोजन की सराहना की। हरसंभव सहयोग देने की बात कही। बुंगा के लिए प्रधान सुरेंद्र बृजवाल ने कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष राजू पांगती ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को सम्मानित किया।
मुवानी महोत्सव 16, 17 को होगा
मुवानी। इस बार मुवानी महोत्सव 16 और 17 दिसंबर को होगा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष कमलदीप बिष्ट ने बताया कि महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही सरकारी विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। मिनी मैराथन दौड़ होगी। लकी ड्रा निकाला जाएगा।