फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आठूं महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग

Sun, 23 Aug 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में आठूं पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। स्कूल के बच्चों और क्षेत्रीय महिलाओं ने झोड़ा, चांचरी, एक पतिया बैगन धम्मो घुस्सा, ऐण काथ सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रविवार को आठूं पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। खेल प्रतियोगिता में केएनयू जीआईसी, जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी, बर्चवुड एकेडमी के विद्यार्थियों ने बेहतरीन खेल विधा का प्रदर्शन किया। कवि जनार्दन उप्रेती की ऐंण काथ प्रस्तुति ने लोगों को रामलीला मैदान में बांधे रखा। खेल प्रतियोगिता के निर्णायक संस्कृति कर्मी हेम राज बिष्ट रहे। कार्यक्रम के अतिथि डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, बसंती देवी, रेखा भट्ट रहे। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महरा, शिवराज सिंह अधिकारी, होशियार सिंह लुंठी, गोविंद सिंह बिष्ट, दीपक गुप्ता, अशोक पाटनी, उमेश जोशी, राहुल शाह, कविंद्र शाह, भगवान बल्लभ पंत, आशीष पुनेठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें