लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के चामी चौमेल में पांच दिवसीय आषाढ़ी महोत्सव का 24 अगस्त सोमवार को शुभारंभ होगा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह महर ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 24 अगस्त को दिन में दो बजे जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी करेंगे। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर चामी गांव से भगवती मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन मुख्य मेले का आयोजन होगा। इस दौरान गांव से भगवती मंदिर तक देवी रथ यात्रा निकाली जाएगी और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए विजय सिंह, टीका सिंह, शोबन सिंह, सुरेश सिंह, जगदीश सामंत, नारायण सिंह, अमर सिंह, ग्राम प्रधान सतीश कुमार, राजेंद्र राम, संजय राम और प्रकाश सिंह महर समेत समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।