पिथौरागढ़। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से विकास खंड सभागार विण में ब्लाॅक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकगीत में मां शारदे और नृत्य में लाला बुरांश टीम विजेता रही।
मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी लोक संस्कृति को बचाने के लिए आगे आना होगा। लोक गीत प्रतियोगिता में एसडीएस द्वितीय, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विण तृतीय स्थान पर रहे। लोक नृत्य में मां शारदे दूसरे और एसडीएस की टीम तीसरे स्थान पर रही। शास्त्रीय गायन में पीयूष धामी, एकल गीत में दीपिका और लोक नृत्य में कविता विजेता रहीं। निर्णायक प्रकाश रावत, भुवन जोशी, रवि कुमार रहे। संचालन नानू बिष्ट ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह पोखरिया, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक चंद्र भट्ट, बसंत पांडे, गोविंदी बिष्ट, ब्लाॅक कमांडर सतीश पंत, दिनेश कुमार, सुशीला कापड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद