फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अष्टमी पर्व पर मैया के जयकारों से गूंजे मंदिर

Fri, 11 Oct 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/थल/ नाचनी। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मैया के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मैया की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में कन्याओं की पूजा की गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित मां उल्का देवी समेत चंडिका, ध्वज जयंती, गुरना माता, कामाख्या मंदिरों में काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने माता रानी को सोलह श्रृंगार चढ़ाकर पूजा की। उधर गंगोलीहाट स्थित महाकाली मंदिर में हजारों लोगों ने पूजा-अर्चना की। सुबह से ही भक्त मंदिर में पहुंचने लगे। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के पूजा-पाठ और दर्शन के लिए पर्याप्त व्यवस्था की थी। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान तैनात थे। सुबह माता को भोग लगाने के बाद महाआरती हुई। उसके बाद मां के दर्शन के लिए लाइन लगने लगी।
परंपरा के अनुसार चैत्र और आश्विन मास नवरात्रि की अष्टमी की रात सिमलकोट गांव के मेहता उपजाति की ओर से मां के दरबार में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। इसमें सुबह और शाम दोनों समय भोग लगाने की परंपरा है। उधर पांखू स्थित कोटगाड़ी मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। करीबन दस हजार भक्तों ने शक्ति पीठ के दर्शन कर शीश नवाया। थल, बेड़ीनाग, पांखू, नाचनी,
विज्ञापन

मुवानी, धरमघर, चौकोड़ी, कोटमन्या, चौसाला, बौगाड़, मड़, भट्टीगांव, दशौली, लेग, लोहाथल, संगौड़ सहित कई गांवों के लोग माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर के मुख्य पुजारी जीवन चंद्र पाठक ने सभी भक्तों का विधिविधान से पूजा कराई। दर्शन के बाद भक्तों ने माता के गण के रूप में स्थापित भनरिया मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और खिचड़ी का भोग लगाया। नाचनी स्थित होकर मैया के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। प्रधान पुजारी भगवती प्रसाद द्विवेदी ने श्रद्धालुओं का चढ़ावा मैया को अर्पित कर प्रसाद और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। पचास से अधिक पंडितों ने देवी भक्तों का कन्या पूजन और पाठ संपन्न कराया। शांति व्यवस्था के लिए नाचनी के थानाध्यक्ष मंगल सिंह टीम के साथ मौजूद रहे। शांतिपूर्वक पूजा संपन्न होने पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गंगा सिंह मेहता ने श्रद्धालुओं का आभार जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें