फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: थल पहुंची दिव्य अखंड ज्योति, भक्तों ने किए दर्शन

Fri, 30 May 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल में अखंड ​दिव्य ज्योति के दर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। 1971 में हरिद्वार के शांति कुंज में स्थापित अखंड ज्योति की कलश रथ यात्रा का थल पहुंचने पर स्वागत हुआ। रामलीला मैदान में महिलाओं ने पंच दीप से स्वास्तिक दीपदान बनाया और इसे प्रज्ज्वलित दिव्य अखंड ज्योति का स्वागत किया। दिव्य ज्योति के दर्शन के लिए क्षेत्र से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। गायत्री परिवार के संयोजक दिनेश चंद्र मैखुड़ी ने लोगों को अखंड ज्योति के बारे में जानकारी दी। यहां गायत्री परिवार के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता, सदस्य पूरन सिंह पांगती, अशोक कुमार छाबड़ा, मुख्य ट्रस्टी हरेंद्र सिंह सती, खिला देवी, विशनी देवी, बसंती देवी, राखी देवी, जया पाठक, सीमा बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें