पिथौरागढ़। मड़मानले क्षेत्र के रसोई गैस उपभोक्ता लंबे समय से कनालीछीना गैस एजेंसी से संबद्ध करने का विरोध कर रहे हैं। क्षेत्र के किशोर धामी ने कहा कि पूर्व में क्षेत्र में पिथौरागढ़ गैस एजेंसी से रसोई गैस सिलिंडर वितरण की व्यवस्था थी। उपभोक्ताओं की सहमति के बगैर उन्हें कनालीछीना गैस एजेंसी से संबद्ध कर दिया गया। उनके लिए पूर्व की व्यवस्था ठीक थी। बताया बीते महीने कनालीछीना गैस एजेंसी से आए वाहन को वापस लौटा दिया गया था। इस बार इससे सिलिंडर रिफिल किए गए। चेतावनी दी कि यदि पूर्व की व्यवस्था लागू नहीं हुई तो वे भविष्य में कनालीछीना गैस एजेंसी के वाहन से सिलिंडर रिफिल नहीं करेंगे। उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में भी करने की चेतावनी दी है। संवाद