फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जैनुल, अंशिका खोलिया ने तैयार किए सबसे अच्छे मॉडल

Fri, 11 Oct 2024 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केएनयू जीआईसी में जिला स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें जिले के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जैनुल और अंशिका ने सबसे अच्छे मॉडल तैयार किए।
विज्ञापन

केएनयू जीआईसी में आयोजित बाल विज्ञान महोत्सव में मॉडल, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, नाटक, कविता प्रतियोगिता हुई। ब्लॉक स्तरीय महोत्सव में अव्वल विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। जूनियर वर्ग की मॉडल प्रतियोगिता में जुनैल साफी पहले, रुचिर जोशी दूसरे, अंशू भट्ट तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में अंशिका खोलिया को पहला, नेहा चंद को दूसरा, प्रिया जोशी को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग की विज्ञान प्रश्नोत्तरी में समीर कुमार, इशान, राजीव पलियाल, सीनियर वर्ग में अदिति मेहता, आरव सिंह, खुशबू धामी क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग की नाटक प्रतियोगिता में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विण को पहला, कमतोली को दूसरा, केजीबीवी गंगोलीहाट को तीसरा स्थान मिला। सीनियर वर्ग में केजीबीवी गंगोलीहाट पहले, जीजीआईसी ऐंचोली दूसरे, जीआईसी जौरासी तीसरे स्थान पर रहा।
जूनियर वर्ग की हिंदी और स्थानीय भाषा कविता पाठ में कमलेश कुमार, पलक भट्ट, काव्या ओली, सीनियर वर्ग में दीपक कुमार, माही कापड़ी, प्रभा चौहान क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। जूनियर वर्ग की अंग्रेजी कविता में यशस्वी जोशी, जिया भंडारी, जोया खातून, सीनियर वर्ग में प्रियाशुं जोशी, दिया, रश्मि क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत ने कहा कि विजेता पांच और छह नवंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय मरसोली में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें