फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चौकोड़ी में पर्यटकों की भीड़, नहीं मिल रहा पीने के लिए पानी

Mon, 01 Jun 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। एक ओर जहां तीन दिन से क्षेत्र में बारिश से लोग परेशान हैं वहीं पर्यटक स्थल चौकोड़ी में पर्यटकों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यहां पिछले 15 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। निजी टैंकर से पेयजल की आपूर्ति कर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

चौकोड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह में कर्मचारियों के साथ ही घूमने आ रहे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की कमी से सीमित पर्यटकों की ही व्यवस्था हो पा रही है। क्षेत्र के घरों और होटलों में भी पानी की समस्या बनी हुई है। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत ने बताया कि पानी की समस्या की जानकारी संबंधित विभागों को दी गई है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
उन्होंने बताया कि आए दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी है कि पर्यटन सीजन में पर्यटक आवास गृह सहित आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति ठप है लेकिन जल निगम और जल संस्थान पेयजल योजना के नाम पर एक-दूसरे के पाले में गेंद फेंकते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
चौकोड़ी में पेयजल योजना जल निगम को हस्तांतरित कर दी है। निगम की ओर से ही योजना का संचालन किया जा रहा है। - कमलेश मेहता, अवर अभियंता, जल संस्थान, बेड़ीनाग
कोट

चौकोड़ी की पेयजल योजना जल संस्थान से हस्तांतरण के लिए आई है। इस पर अभी कार्य चल रहा है। योजना अभी हस्तांतरित नहीं हुई है। - पंकज बिष्ट, अवर अभियंता, जल निगम, गंगोलीहाट
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें