फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रोडवेज स्टेशन पर रही भीड़, पहली बार गुरुग्राम रूट पर भेजी बस

Mon, 27 Oct 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भीड़ रही। पहली बार यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए गुरुग्राम (हरियाणा) के लिए बस का संचालन करना पड़ा। दिल्ली और देहरादून रूट पर भी पर्याप्त यात्री मिलने से निगम की अच्छी कमाई हुई।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो हर रोज दिल्ली, देहरादून, टनकपुर, लखनऊ, बरेली और हल्द्वानी रूट पर 19 बसों का संचालन होता है। सोमवार सुबह से ही रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। पर्याप्त यात्री मिलने से इन रूटों पर संचालित बसें पैक होकर रवाना हुईं। वहीं गुरुग्राम रूट पर सफर करने वाले यात्री भी काफी संख्या में स्टेशन पहुंचे। ऐसे में डिपो ने इस रूट पर पहली बार बस का संचालन किया। सीट फुल होने से निगम को लाभ पहुंचा तो सीधी बस सेवा संचालित होने से यात्रियों को राहत मिली।

टनकपुर रूट पर एक बस का हुआ संचालन
अब यात्रियों की संख्या कम हो रही है। दिल्ली, देहरादून रूट पर पूर्व की तरह बसों का संचालन हुआ। वहीं बीते रविवार यात्रियों की संख्या अधिक होने से टनकपुर रूट पर दो बसों का संचालन करना पड़ा था। सोमवार को इस रूट पर भी डिपो ने एक बस भेजी।
विज्ञापन

कोट



मंगलवार को भी यात्रियों की संख्या अधिक रही। हालांकि अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं करना पड़ा। गुरुग्राम रूट पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बस का संचालन किया गया। - दीपा वर्मा, स्टेशन प्रभारी, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें