फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से गैंग रेप, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

Sat, 09 Jan 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां एक गांव में नाबालिग और उसके बालिग (18) दोस्त ने 18 साल की युवती के साथ गैंग रेप किया। घटना 14 दिसंबर 2015 की है। मामले में युवती को इस जाल में फंसाने में उसकी नाबालिग सहेली की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने नाबालिग और उसके बालिग दोस्त दोनों को गिरफ्तार कर लिया है तथा युवती की जिस नाबालिग सहेली का नाम इस मामले में सामने आ रहा है उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 14 दिसंबर 2015 को नाचनी क्षेत्र के  एक गांव के मंदिर में रात को मेला लगा था। 11वीं पढ़ने वाली छात्रा के साथ कक्षा नौ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय उसकी सहेली भी मेला देखने गई थी। रात को सहेली पीड़िता को अपने घर ले गई। पीड़िता को उसने कमरे में छोड़ा और बाहर निकल आई। इसी बीच, धामीगांव निवासी पुष्कर सिंह (25) और साढ़े सत्रह साल का एक नाबालिग कमरे में आए और दोनों ने उसके साथ दुराचार किया।
कुछ दिन पहले पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने 7 जनवरी को पीड़िता के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को घटना की लिखित जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला उप निरीक्षक विजया ने घटना की जांच की। पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हुई। शनिवार को थल के थानाध्यक्ष बिजेंद्र साह नाचनी थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता की ओर से आरोपियों के खिलाफ बलात्कार के साथ ही अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। युवती की सहेली को भी षड्यंत्र में शामिल होने का आरोपी बनाया गया है। उप निरीक्षक दीवानी राम के नेतृत्व में धामीगांव गई टीम ने पुष्कर सिंह और उसके नाबालिग साथी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई ने बताया कि पीड़िता की सहेली की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी गई, वह घर से फरार मिली। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें