फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर में साइकिल सवार की मौत

Mon, 30 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सोमवार को पंचनामे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 पचपकरिया गोठ निवासी कारपेंटर  हयातराम (56) पुत्र धरीराम देर सांय टनकपुर-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग से अपनी साइकिल पर सवार हो घर को जा रहे थे, अचानक स्ट्रांगफार्म गेट के पास किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। एसआई विनोद जोशी ने बताया कि साइकिल सवार के सिर पर गंभीर चोट लगी है। ग्रामीणों ने 108 वाहन बुला घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्साधीक्षक डा. एसएच ह्यांकी ने बताया कि चिकित्सालय पहुंचने से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें