नेपाल के दार्चुला जिले में पुलिस ने तीन किलो यारसा गंबू (कीड़ा जड़ी) के साथ दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों भारतीय क्षेत्र के जुम्मा गांव से यारसा गंबू लेकर हुती के रास्ते दार्चुला जिले में प्रवेश कर रहे थे। दार्चुला के पुलिस अधीक्षक सुशील राठौर ने बताया कि दार्चुला के अपीनगर पालिका क्षेत्र निवासी नंदन सिंह बराल और दार्चुला निवासी नरेंद्र सिंह धामी के कब्जे से यह यारसा गंबू पकड़ी गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पकड़ी गई यारसा गंबू जब्त कर ली गई है।