फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत

Mon, 11 Jul 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच-गोंडा मार्ग पार करते वक्त सोमवार सुबह एक ग्रामीण को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


पयागपुर थाना अंतर्गत इंदिरापुर गांव निवासी राजेश उर्फ बब्बू मिश्र (45) पुत्र छेदीराम मिश्र सोमवार भोर नित्यक्रिया के लिए घर से निकले थे। वह गांव से कुछ दूर स्थित बहराइच-गोंडा मार्ग पार कर खेत जा रहे थे। तभी गोंडा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बब्बू को रौंद दिया।

हादसा देख आसपास के लोग दौड़े मगर तब तक चालक वाहन भाग गया। लहूलुहान बब्बू को अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी, तभी उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आसपास के थानों को दुर्घटना की जानकारी देकर अलर्ट किया गया है। हादसा करने वाले ट्रक को शीघ्र ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें