फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ ग्राम यारसा गंबू के साथ युवक पकड़ा

Sun, 31 Jul 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
यारसागंबू के साथ पकड़ा गया युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसबी के गश्ती दल ने गोठी के पास बूंदी निवासी नरबहादुर के कब्जे से 400 ग्राम यारसागंबू बरामद की है। पिछले दिनों बुग्यालों में जाकर कठिन मेहनत से यारसागंबू एकत्र करने वाले लोग अब एसएसबी और पुलिस के हत्थे चढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


यारसागंबू की बिक्री की कोई नीति अब तक इस प्रदेश में न बन पाने का खामियाजा लोग भुगतते जा रहे हैं। इस सप्ताह यारसागंबू के साथ पकड़े जाने का यह दूसरा मामला प्रकाश में आया है। इससे पहले एसएसबी ने जौलजीबी में करीब 1.5 किलो यारसागंबू पकड़ी थी। एसएसबी के सहायक सेनानी अजय यादव ने बताया कि यारसागंबू को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

बताया गया है कि नरबहादुर यारसागंबू को बेचने के लिए ले जा रहा था। तभी वह एसएसबी के हत्थे चढ़ गया। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सरकार ने यारसागंबू की निकासी की अनुमति दे रखी है तो बिक्री का भी अधिकार मिलना चाहिए। इतनी कीमती जड़ी को कोई व्यक्ति घर पर रखने के लिए तो संग्रह नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें