फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर

Sun, 20 Mar 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
करंट लगने से महिला गंभीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन ने पेड़ से चारे के लिए पत्तियां काट रही एक महिला की जान ले ली, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतका ग्राम प्रहरी की पत्नी थी। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी वीके बिष्ट मौके को रवाना हो गए। वहीं, क्षेत्र में एक वर्ष के भीतर करंट से मौत की यह तीसरी घटना है। इससे पहले ऐंचोली गांव के खाली गांव निवासी किशन सिंह और रावलगांव में दलीप सिंह की भी करंट लगने से मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


बताया गया कि रविवार सुबह तहसील के कंतगांव निवासी ग्राम प्रहरी विक्रम सिंह की पत्नी सीता देवी (35) और कल्याण सिंह की पत्नी रेवती देवी (50) पेड़ से चारे की पत्तियां काट रही थी। पेड़ के पास से ही बिजली की हाइटेंशन लाइन गुजरती है। इस बीच पेड़ की एक टहनी अचानक बिजली के तारों को छू गई, जिससे दोनों महिलाओं को करंट लग गया। करंट लगते ही दोनों महिलाएं जमीन पर गिर गई। सीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। रेवती को जिला अस्पताल भर्ती किया गया है।

जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि कई बार विभाग को झूलते बिजली के तारों को ठीक करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से एक वर्ष के भीतर तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। एसडीओ बिष्ट ने बताया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली के तारों को ठीक करने का काम जल्दी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें