फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से पत्थर हटाने से बची जिंदगी

Wed, 01 Jul 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो पहाड़ के पत्थर लोगों की जान ले रहे हैं, लेकिन यहां पत्थर उठा रहे कार सवार लोगों की जान बोल्डर से बच गई। अलबत्ता बोल्डर गिरने से कार 800 मीटर खाई में जा गिरी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को बरम निवासी रजनीश परिहार (25) अपने साथी नवीन, रोहित, हरक, ललित के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन के लिए आए थे। यह लोग शाम को पाताल भुवनेश्वर से बरम के लिए रवाना हुए। शाम करीब 7.30 बजे यह लोग बेड़ीनाग रोड पर नौतस घाटी पहुंचे थे कि सड़क पर पत्थर गिरे थे। कार सड़क किनारे खड़ी कर यह लोग पत्थरों को हटाने लगे।

इतने में पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर कार पर गिरा, कार खाई में पलट गई। इन लोगों ने हादसे की जानकारी बेड़ीनाग थाने में दी। थानाध्यक्ष एसएस नयाल के नेतृत्व में रात में ही टीम ने मौके पर पहुंचकर कार की ढूंढ़खोज की। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार कम से कम 800 मीटर गहरी खाई में गिरी है, कार के परखच्चे उड़ गए हैं। कार बरम निवासी मुन्ना गुर्जर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें