फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदकोट में मिला नेपाली युवक का शव

Tue, 16 Feb 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मदकोट /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट-बोना मार्ग के निर्माण में मजदूरी कर रहे नेपाल के युवक का शव गोरी नदी किनारे से बरामद हुआ है। बताया गया कि यह मजदूर चार दिन से अपने कमरे से लापता था। मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने उसके शव को नदी किनारे देखा। मृतक की मां घटना की जानकारी मिलते ही यहां पहुंच गई हैं। उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। लोगों का कहना है कि शव चार दिन से नदी किनारे पड़ा था।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस के उपनिरीक्षक गणेश टोलिया ने बताया कि बजांग जिला अंतर्गत देवलीगोठ निवासी तारा सिंह बिक (30) पुत्र काली सिंह बिक दो महीने से यहां मदकोट-बोना मार्ग के निर्माण में मजदूरी कर रहा था। वह चार दिन से अपने कमरे से लापता था। उसके लापता होने की सूचना साथियों ने परिजनों को दे दी थी। इस सूचना पर तारा सिंह की मां चसपा देवी मंगलवार दोपहर में यहां पहुंची थी। बेटे का शव देखकर उन्होंने कहा कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने राजस्व पुलिस में रिपोर्ट लिखा दी है।

राजस्व पुलिस का कहना है कि शव में चोट के कोई निशान नहीं हैं। फिर भी मामले की गंभीरता और परिजनों के संदेह को देखते हुए इसकी गहन जांच की जाएगी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दस दिन पहले इसी क्षेत्र में कौली प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक का शव भी गोरी किनारे मिला था। अब तक पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें