फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत पर तोड़फोड़-जाम

Tue, 24 Nov 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद रोड पर एक तेज रफ्तार मेटाडोर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे से गुस्साए लोगों ने मेटाडोर में तोड़फोड़ कर हंगामा कर दिया, जिससे आधे घंटे जाम लग गया।

पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

देहात क्षेत्र के फराना निवासी कुलदीप (25) पुत्र रामवीर सोमवार को खुर्जा से बाइक से लौट रहा था।

तभी टीला बंबा के पास मेटाडोर ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, हादसे में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोग कुलदीप को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने मैटाडोर में जमकर तोड़फोड़ कर हंगामा शुरू कर दिया।

इसके चलते जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझा कर लोगों को शांत कराया तो आधे घंटे बाद यातायात सुचारु हुआ।

कुलदीप के  परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें