फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के कैलाली जिले में भारतीय युवक की हत्या

Tue, 26 Apr 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल के कैलाली जिला अंतर्गत टीकापुर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर एक में सोमवार की रात दो लोगों ने मिलकर एक भारतीय युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


टीकापुर प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक निरक रावल ने बताया कि भारत के लखीमपुर जिले के सिंगाई गांव निवासी मो. नसीब कुरैशी (28) टीकापुर में एक चौराहे में फड़ लगाकर बर्फ बेचा करता था। सोमवार शाम टीकापुर निवासी ललित पुरी और नवीन थापा की उसके साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। मामला इतना तूल पकड़ गया कि ललित और नवीन ने मिलकर मो. नसीब की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी।

आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन तब तक मो. नसीब गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के व्यापारी उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से टीकापुर कस्बे में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्दी दबोच लिया जाएगा। पुलिस को स्थानीय व्यापारियों ने सारा घटनाक्रम बता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें