फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारी के घर से जेवरात चोरी

Fri, 27 Mar 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जाजरदेवल कस्बे में खंड शिक्षा अधिकारी एचआर कोहली के घर से चोरों ने अलमारी से सोने के जेवरात चुरा लिए।
विज्ञापन

घटना की समय घर के लोग आसपास गए हुए थे। जब दोपहर में परिवार के लोग घर पहुंचे तो अलमारी का ताला खुला देख उनके होश उड़ गए। चोर ने सिर्फ जेवर का डिब्बा ही साफ किया है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल गणेश सिंह सामंत ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि चोरी करने में किसी चिरपरिचित का ही हाथ हो सकता है क्योंकि अलमारी का ताला खोलने के लिए बाकायदा चाबी निकाली गई थी और जेवर निकालने के बाद चाबी अलमारी के पास ही रखी मिली थी। चोर ने सोने का एक हार और एक मंगलसूत्र चुराया है। इनका वजन करीब पांच तोला बताया गया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्दी ही खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें