फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर ग्रामीण की मौत

Fri, 27 Mar 2015 07:08 PM IST
रजागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिझौली निवासी रामऔतार सिंह (55) की ट्रेन से कटकर संदिग्धावस्था में मौत हो गई।
विज्ञापन

घरवालों ने बताया कि 26 मार्च की रात को वह खाना खाकर घर सोए थे। सुबह जब घरवाले जगे तो रामऔतार बिस्तर पर नहीं थे। उन लोगों खोजबीन की तो पता लगा कि रजागंज स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति मृत पड़ा है। परिवारवाले जब वहां पहुंचे तो जीआरपी शव सीलकर चुकी थी। उन लोगों ने चप्पलों से पहचान की। गोला जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह ने बताया कि 52225 ट्रेन के लोको पायलट ने उनको सूचना दी कि खंभा नं 175/8 और 175/9 के बीच एक लाश पड़ी है। जीआरपी ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बारे में परिवारवाले कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें