फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रा मशीन से दबकर हेल्पर की मौत

Sat, 23 Apr 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट/मुनस्यारी
विज्ञापन
हाइड्रा मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेराघाट में हिमालयन हाइड्रो पावर कंपनी के काम में लगी हाइड्रा मशीन (बड़ी क्रेन) से दबकर मशीन के हेल्पर की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाइड्रा मशीन में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लापरवाही से मशीन चलाने के आरोप में चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमालयन हाइड्रो पावर कंपनी ने बड़े पाइपों का ढुलान करने के लिए हाइड्रा मशीन पहुंचाई है। शनिवार सुबह नौ बजे मशीन का चालक रुद्रपुर के भरतपुर निवासी गुरविंदर सिंह मशीन को चला रहा था और मशीन में हेल्पर सिरतोला निवासी नंदन सिंह रावत (25) पुत्र दीवान सिंह मदद कर रहा था। तभी अचानक नंदन सिंह मशीन की चपेट में आ गया। दबने से उसका पेट फट गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। नंदन सिंह की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग उग्र हो गए।

उन्होंने मशीन में तोड़फोड़ की और शीशे चकनाचूर कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। मृतक नंदन सिंह के पिता दीवान सिंह ने हाइड्रा चालक गुरविंदर के खिलाफ लापरवाही से मशीन चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर गुरविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंचे जौलजीबी के थाना प्रभारी सुनील बिष्ट और मुनस्यारी के सहायक उपनिरीक्षक केएस खड़ायत ने सारे घटनाक्रम की पड़ताल शुरू कर दी है। हिमालयन हाइड्रो कंपनी सेराघाट में पांच मेगावाट बिजली पैदा करती है। यह कंपनी हैदराबाद की है। घटना तथा उसके बाद हुए बवाल के समय कंपनी का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक की दो साल की बेटी है। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी बेहोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें