फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

Fri, 26 Jun 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कनालीछीना के अंतर्गत नेपाल सीमा से सटे धामीगांव पीपली गांव में एक व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। आरोप है कि विभाग की लापरवाही से ही यह घटना हुई है। विधायक विशन सिंह चुफाल ने मृतक के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने और उसकी पत्नी को विभाग में नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन


बताया गया है कि धामीगांव पीपली निवासी मोहन सिंह ज्ञाला (42) पुत्र लाल सिंह ज्ञाला किसी काम के लिए पंतसेरा गांव गए हुए थे। अपने गांव को वापसी में पंतसेरा गांव के पास बिजली के एक पोल में करंट आ रहा था। यह पोल ठीक रास्ते के किनारे खड़ा है। जैसे ही मोहन सिंह पोल के पास पहुंचे तो उनको करंट लग गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल बिजली की लाइन काट दी थी। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी वीके बिष्ट ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। साथ ही इस मामले की जांच कराई जा रही है और बाद में शासन से मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

इधर, विधायक विशन सिंह चुफाल ने इसे विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि कई दिनों से पोल में करंट आ रहा था, लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मृतक एक गरीब परिवार से था, उसके परिजनों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए और उसकी पत्नी को विभाग में नौकरी दी जाए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें