फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम राइफल्स के जवान के घर में चोरी

Sat, 05 May 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निराड़ा क्षेत्र में असम राइफल्स के जवान के घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने आधी रात में घर के ताले तोड़कर 20 हजार की नकदी चुरा ली। डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने चोरों का पता तलाशने की कोशिश की, लेकिन डॉग स्क्वायड चंद्रभागा से लौट आया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से चोरों को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन


झूलाघाट के बलतड़ी निवासी महेंद्र राम असम राइफल्स में तैनात हैं। इस वक्त उनकी पोस्टिंग नगालैंड में है। जवान का परिवार निराड़ा में एक रिश्तेदार के मकान में किराए पर रहता है। परिवार में जवान की पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। शुक्रवार रात करीब एक बजे किसी अनजान व्यक्ति ने जोर-जोर से दरवाजा खटखटाया। इससे जवान की पत्नी और बच्चे जाग गए। पूछने के बाद भी दरवाजा खटखटा रहे व्यक्ति ने अपनी पहचान नहीं बताई। इससे डरे परिजनों ने पड़ोसी राजू खत्री के परिजनों को फोन कर बुलाया। तब तक वह अनजान व्यक्ति जा चुका है। जवान के भयभीत परिजनों ने अपने घर में ताले लगाकर पड़ोसी के घर पर शरण ली।

शनिवार सुबह वह लौटे तो दरवाजा खुला मिला। जमीन पर टूटा ताला पड़ा था। दो कमरों का सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। चोरों ने दो कमरों को तसल्ली से खंगाला था। साथ ही अलमारी तोड़कर 20 हजार की नकदी चुरा ली थी। सूचना पर कोतवाल ध्यान सिंह डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से चोरों का पता लगाने की कोशिश की। डॉग स्क्वायड घटनास्थल से तीन सौ मीटर दूर चंद्रभागा गधेरे तक गया और फिर लौट आया। परिजनों ने देर रात दरवाजा खटखटाने वाले व्यक्ति पर भी चोरी का शक जताया है।
विज्ञापन


नकली समझकर छोड़ दिया मंगलसूत्र
चोरों ने अलमारी तोड़कर 20 हजार की नकदी चुरा ली। अलमारी में नकदी के साथ ही जवान की पत्नी सुनीता का मंगलसूत्र भी था। उन्होंने सोने का मंगलसूत्र नकली चूड़ियों के साथ एक प्लास्टिक के डब्बे में रखा था। यह डिब्बा चोरों के हाथ लगा था, लेकिन उन्होंने नकली समझकर फेंक दिया। परिजनों को काफी खोजबीन के बाद कपड़ों के ढेर में यह डिब्बा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें