फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्ष से फरार आरोपी लोधिया से गिरफ्तार

Mon, 29 Oct 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले दस साल से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को वर्ष 2015 में न्यायालय ने भगौड़ा घोषित किया था। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसपी आरसी राजगुरु के निर्देश एवं सीओ शेखर सुयाल के निर्देशन में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2008 में बेड़ीनाग के खितौली में ट्रैक्टर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इस मामले में हरियाणा के बरहाना झज्जर निवासी विजेंद्र सिंह के खिलाफ बेड़ीनाग थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

वर्ष 2015 में आरोपी चालक को न्यायालय ने फरार घोषित किया था। उसे गिरफ्तार करने के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। बेड़ीनाग पुलिस ने आरोपी को लोधिया अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह, एसआई मोहन चंद्र जोशी, विजय नेगी, प्रदीप नगरकोटी, सुरेंद्र कंबोज, सुरेंद्र सिंह दानू शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें